UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में एक दुल्हन ने अपनी शादी में घुड़चढ़ी की रस्म करके सभी को चौंका दिया, क्योंकि आमतौर पर रस्म दुल्हे करते हैं। अब घुड़चढ़ी करती दुल्हन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दुल्हन का कहना है कि वह लैंगिक समानता का संदेश देना चाहती हैं।
पगड़ी पहनकर बग्घी पर बैठी सॉफ्टवेयर इंजीनियर
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के खतौली की रहने वाली 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिमरन चौधरी ने रूढ़िवादिता को तोड़कर ‘लैंगिक समानता’ का संदेश दिया। अपनी शादी में पगड़ी पहन बग्घी पर सवार होकर घुड़चढ़ी की। सिमरन दूल्हे के तरह तैयार हुईं।
बग्घी पर बैठी और अपने परिवार और दोस्तों के साथ शादी की रस्म के लिए निकासी की। सिमरन ने बताया कि परिवार में मेरे साथ कभी बेटी की तरह व्यवहार नहीं किया गया। परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया और बेटे की तरह रखा।
लड़के-लड़कियों में कोई अंतर नहीं
उन्होंने कहा कि वह उन सभी लड़कियों को संदेश देना चाहती थी, जो सोचती हैं कि लड़कों की तरह अच्छी नहीं हैं। सिमरन ने कहा कि घुड़चढ़ी शादी में एक आम रस्म है। शादी के दौरान दूल्हा आमतौर पर घोड़े की सवारी करता है। और आज दुल्हन घोड़े पर है। सिमरन के चाचा मनोज बालियान ने बताया कि हम दिखाना चाहते थे कि लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है।
पेट्रोलियम इंजीनियर है दुल्हा
सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। सिमरन एक पढ़ी-लिखी कामकाजी लड़की है। दो साल यूएई में नौकरी करने के बाद दो महीने पहले वहां से लौटी थी। सोमवार को सिमरन की हुई है। उनके चाचा ने बताया कि सिमरन मेरे भाई पिंटू चौधरी (जो कि एक किसान है) की इकलौती संतान है। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दुष्यंत चौधरी से उसकी शादी हुई है। दुष्यंत एक पेट्रोलियम इंजीनियर है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
12 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
13 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
13 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
13 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
18 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
22 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines