---विज्ञापन---

वृंदावन दर्शन करने गई थीं 9 छात्राएं, रात में प्रिंसिपल ने होटल में एक के साथ कर दिया ‘गंदा काम’

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर 17 वर्षीय छात्रा को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म कर डाला। अब किशोरी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौ […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर 17 वर्षीय छात्रा को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म कर डाला। अब किशोरी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नौ छात्राओं को वृंदावन घुमाने लाया था आरोपी

घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्कूल का प्रिंसिपल 23 नवंबर को नौ छात्राओं को वृंदावन (मथुरा) घुमाने के लिए ले गया था। यहां छात्राओं के ठहरने के लिए एक होटल में दो कमरे लिए थे। आरोप है कि एक कमरे में आठ छात्राएं थीं, जबकि दूसरे कमरे में कथित तौर पर आरोपी प्रिंसिपल 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ ठहरा था।

---विज्ञापन---

परिवार का आरोप, खाने में नशीला पदार्थ मिलाया

पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छात्रा के खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं मेरठ के हस्तिनापुर थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि शिकायत में कहा है, जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने परीक्षाओं में फेल करने और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार

इसके बाद सभी छात्राएं 24 नवंबर को अपने-अपने घर लौट आईं। शुरुआत में डर के कारण किशोरी ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन बाद में हिम्मत करके उसने अपने परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 12, 2022 12:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola