Lucknow Building Collapse: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के वजीर हसनगंज में हुए हादसे में एक छह साल के बच्चे की जान बच गई है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चे की जान एक कार्टून कैरेक्टर डोरेमोन (Doraemon Cartoon) की वजह से बची है। बच्चे ने जब यह कहानी बताई तो सभी हैरान रह गए।
14 घायलों में से एक है मुस्तफा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता का बेटा मुस्तफा इमारत ढहने की घटना में बचे 14 लोगों में से एक है। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। मुस्तफा ने बताया कि उसने एक कार्टून शो से भूकंप के टिप्स सीखे। बच्चे का इलाज लखनऊ के एसपीएम सिविल अस्पताल में चल रहा है।
पहले लगा भूकंप है, फिर छाया अंधेरा
रिपोर्ट के अनुसार छह वर्षीय मुस्तफा ने बताया कि जब पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट हिल रहा था तो वह बिस्तर के नीचे घुस गया। उसने एक कार्टून शो से सीखा था कि भूकंप के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? जैसे ही इमारत हिलने लगी तो उसे ये सब याद आ गया। मुस्तफा ने बताया कि उसे पहले लगा था कि भूकंप ही आया है।
कार्टून शो में सिखाया था भूकंप में कैसे बचें
मुस्तफा ने बताया कि मैं डर गया था, लेकिन मुझे कार्टून शो ‘डोरेमोन’ का वह एपिसोड याद आ गया, जिसमें नोबिता को भूकंप के दौरान बिस्तर के नीचे शरण लेकर खुद को बचाने के बारे में सिखाया गया था। इसके बाद मुस्तफा बिना देरी किए बिस्तर के नीचे घुस गया।
हादसे के वक्त घर में नहीं थे अब्बास हैदर
इसके अलावा बताया कि उसकी मां दौड़ रही थी। कुछ ही देर में पूरी इमारत ढह गई और सब कुछ अंधेरा हो गया। उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा था कि फिर क्या हुआ। कुछ देर बाद महसूस हुआ कि उसे कुछ अनजान लोग कहीं ले जा रहे हैं। बताया गया है कि मुस्तफा के पिता अब्बास हैदर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं। इस हादसे के वक्त वह घर में नहीं थे।
मुस्तफा की मां और दादी का देहांत
मुस्तफा के दादा अमीर हैदर एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं। वह हादसे में घायलों में से एक हैं। उनका फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जबकि मुस्तफा की उज्मा हैदर (30) और दादी बेगम हैदर की मौत हो गई है। लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले में मोहम्मद तारिक, नवाजिश शाहिद और फहद यजदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
46 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines