हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कानपुर में DM और CMO के बीच बवाल, सीएम योगी ने लिया एक्शन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुछ दिनों पहले डीएम जेपी सिंह ने सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद कानपुर के सीएमओ का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में डीएम के खिलाफ काफी आपत्तिजनक बातें की जा रही थी। पढ़ें मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

विज्ञापन
कानपुर डीएम और सीएमओ प्रकरण

Uttar Pradesh News: कानपुर डीएम और सीएमओ के बीच बवाल के बाद गुरुवार को सीएम योगी सरकार ने इस मामले में एक्शन लिया है। सीएमओ (Chief Medical Officer) हरिदत्त नेमी को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह अशोक कुमार सिंह को नया सीएमओ बनाया गया है। वहीं निलंबन के बाद हरिदत्त नेमी ने डीएम जेपी सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डीएम उन्हें गालियां देते थे। जाति सूचक शब्द कहते थे और कई बार तो उन्होंने फिजिकली भी उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की। एक सीएमओ के इस तरह खुले आम डीएम पर आरोप लगाने से हड़कंप मचा हुआ है।

अब जानिए पूरा विवाद

दरअसल डीएम जेपी सिंह ने कुछ दिनों पहले कानपुर के सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद कानपुर के सीएमओ का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में डीएम के खिलाफ काफी आपत्तिजनक बातें की जा रही है। इसके बाद से डीएम और सीएमओ के बीच ठन गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बवाल बढ़ने पर ये मामला सीएम योगी के सामने पहुंचा तो गुरुवार को इस पर एक्शन लिया गया है।

सतीश महाना समेत तीन विधायकों पर भारी पड़े अभिजीत सांगा

बताया जा रहा है कि सीएमओ और डीएम के पक्ष में बीजेपी दो खेमों में बंट गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत दो विधायक सीएमओ के समर्थन में थे। जबकि भाजपा के ही विधायक अभिजीत सांगा सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस पूरे मामले में अभिजीत सांगा विधानसभा अध्यक्ष समेत तीन विधायकों पर भारी पड़े हैं। योगी तक मामला पहुंचने के बाद ही सीएमओ को निलंबित किया गया। जबकि डीएम ने सिर्फ सीएमओ को उनके पद से हटाया था।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

इस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले तो डबल इंजन की सरकार में इंजन ही टकरा रहे थे अब तो डिब्बे भी आपस में टकराने लगे हैं।

कोर्ट जाएंगे सीएमओ

निलंबित किए डॉक्टर हरिदत्त नेमी का कहना है कि इस पूरे मामले में एक तरफा कार्रवाई की गई है। उन्हें कसूरवार ठहराया गया है। जबकि वो बकसूर हैं। अब वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे। उनके साथ अन्याय हुआ है और कोर्ट में वो अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola