Uttar Pradesh Jaunpur Religious Convergence: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक गजब की खबर निकल कर सामने आ रही है। जौनपुर के एक गांव में कई मुस्लिमों ने न सिर्फ अपना धर्म बदला बल्कि नाम के पीछे का सरनेम भी बदल लिया है। अब इस गांव में नौशाद दुबे, अशरफ दुबे और शिराज शुक्ला देखने को मिलते हैं। इस गांव में रहने वाले सभी लोग गर्व से अपने आप को ‘मुस्लिम ब्राह्मण’ कहते हैं।
डेहरी गांव की कहानी
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार यह गांव जौनपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसे डेहरी गांव के नाम से जाना जाता है। यूपी का यह छोटा सा गांव उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब यहां की मुस्लिम आबादी ने हिंदू धर्म अपनाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने गाय पालनी शुरू की। गाय की गौशाला, दूध, दही गांव के कई घरों में आम हो गई। यब सब जानने के बाद लोगों के मन में पहला सवाल यही आएगा कि डेहरी में आखिर इतने बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन क्यों हो रहा है।
यह भी पढ़ें- हिंदू साधु-संतों से माफी मांग रहा था… पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
क्यों बदला धर्म?
बता दें कि डेहरी के लोग इसे धर्म परिवर्तन नहीं मानते। उनका कहना है कि यह ‘घर वापसी’ है। यहां रहने वाले नौशाद अहमद दुबे ने बताया कि उनके पूर्वज ब्राह्मण थे। वो ब्राह्मण से मुसलमान बन गए थे। 7 पीढ़ी पहले उनके पूर्वज का नाम लाल बहादुर दुबे था, जिन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और लाल मोहम्मद शेख बन गए।
नाम बदलने की वजह
गांव वालों का कहना है कि शेख, पठान और सैय्यद जैसे सरनेम उधार के हैं। हम लोग अपने पुराने धर्म में वापस आ गए हैं। हमने अपने नाम के पीछे दुबे और शुक्ला लगाना शुरू कर दिया है। नौशाद अहमद नहीं बल्कि नौशाद दुबे सुनना ज्यादा पसंद है। नौशाद बताते हैं कि लोग अक्सर उनसे सवाल करते हैं कि आप नाम के साथ दुबे क्यों लगाते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ‘शेख’ अरबी लोग लगाते हैं, ‘मिर्जा’ तुर्कियों का टाइटल है और मंगोल यानी मुगलों के वंशज ‘खान’ का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम उनका नाम क्यों अपनाएं? हम उधार की चीज नहीं लेंगे।
नाम बदलने पर जारी हुए फतवे
नौशाद का कहना है कि ईश्वर में उनकी गहरी आस्था है, फिर वो चाहे किसी भी रूप में पूजा जाए। हमारे यहां 7 गाय हैं। हम गौसेवा करते हैं। मांस की बजाए गाय का दूध पीते हैं। मांस खाना अपने आप में एक बीमारी है। हमारे खिलाफ कई फतवे भी जारी हो चुके हैं। मैं अपनी बेटियों को पढ़ने भेजता था तो मुझे इस्लाम का हवाला दिया जाता था कि इस्लाम लड़कियों को पढ़ाने की अनुमति नहीं देता। हमने धर्म बदलकर सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें- SM Krishna कौन? पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक CM का 92 साल की उम्र में निधन
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
6 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
17 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
21 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines