हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किस सोसायटी में हवा में लटका सरिया, क्यों मेंटेनेंस फीस में उठी कटौती की बात?

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में छज्जे से सरिया निकलकर हवा में लटक गया है। हालांकि, उस दौरान वहां पर कोई शख्स मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पढ़िए ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 1 सोसायटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा मामले में सोसायटी के छज्जे से सरिया निकलकर हवा में लटक गया है। गनीमत रही कि जहां पर सरिया लटका वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। सरिया हवा में लटकने से लोगों को जान का खतरा सता रहा है। सोसायटी में घटिया कंस्ट्रक्शन क्वालिटी की पोल लगातार खुल रही है। आए दिन यहां कोई न कोई घटना होती रहती है।

मेंटेनेंस फीस कर देंगे कम

सोसायटी के लोगों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन क्वालिटी में घटिया गुणवत्ता के चलते उनकी जान आफत में है। सोसायटी में आए दिन होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए अब उन्होंने निर्णय किया है कि वह मेंटेनेंस फीस में कटौती करेंगे। उनको सुविधा नहीं मिल रही है, जबकि मेंटेनेंस फीस पूरी वसूली जा रही है। लोगों का कहना है कि वह 20% मेंटेनेंस फीस अब कम देंगे।

ये भी पढ़ें: प्लेन के पहिए से निकली चिंगारी, धुंआ देख लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, हज यात्रियों की थी फ्लाइट

विज्ञापन

स्ट्रक्चरल ऑडिट की होगी मांग

सोसायटी के लोगों का कहना है कि वह देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष वर्मा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलेंगे। उनके सामने सोसायटी के लोगों की समस्याओं को रखेंगे। उनकी प्रमुख मांग है कि सोसायटी में सुरक्षा को देखते हुए स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाना चाहिए, जिससे कि कमियों को दूर किया जा सके।

नहीं कम हो रही समस्याएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी रिवर व्यू के निवेशकों ने प्रदर्शन किया था। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन से ज्यादा विरोध प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हो चुके हैं। गत दिनों आम्रपाली के खरीदारों ने फ्लैट कैंसिल किए जाने के विरोध में कोर्ट रिसीवर के ऑफिस के बाहर ही हल्ला बोल दिया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर, अब तक 25 लोगों की हुई मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola