Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Goods Train Derail: यूपी के फतेहपुर में ट्रैक पर दौड़ती मालगाड़ी के 30 डिब्बे डीरेल, दिल्ली-हावड़ा रेल रूट बाधित

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार सुबह रमवां रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी डीरेल (Goods Train Derail) हो गई। सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के करीब 30 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Oct 23, 2022 14:26

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार सुबह रमवां रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी डीरेल (Goods Train Derail) हो गई। सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के करीब 30 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब मालगाड़ी अपनी गति से दौड़ रही थी। हादसे के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित हुआ है। कानपुर और प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है।

---विज्ञापन---

तेज धमाके के बाद सहमे आसपास के लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। फतेहपुर जिले के रमवां रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी अपनी रफ्तार से गुजर रही थी। तभी मालगाड़ी के 30 डिब्बे बेपटरी हो गए। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें हादसा की जानकारी उस वक्त हुई जब उन्होंने एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

वहीं सूचना पर रेलवे के अधिकारी, रेलवे के इंजीनियरों की टीम और फतेहपुर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक के स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए हैं।

वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी

रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इश हादसे के बाद खाागा और प्रयागराज के बीच कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया है। इन ट्रेनों में डाउन वंदे भारत भी शामिल है। यह ट्रेक बिंदकी रोड स्टेशन में खड़ी है।

इसके अलावा कानपुर और प्रयागराज के लिए जाने वाली ट्रेनों को भी रोक दिया गया है। अधिकारियों समेत तकनीकी टीमें मौके पर राहत कार्य और ट्रैक को सुचारू करने के लिए जुटी हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि ट्रैक की बहाली में करीब सात घंटों का समय लग सकता है।

First published on: Oct 23, 2022 01:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.