Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यूपी के डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान, जानिए किस बात पर नोएडा के अधिकारियों को दी चेतावनी

Noida News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि 2014 से पहले देश में विकास नहीं होता था। देश निराशा में डूबा हुआ था। हर स्तर पर करप्शन हो रहा था।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 18, 2025 18:39
Noida News, Deputy CM Keshav Prasad Maurya, BJP, Ayushman Card, Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav, Noida, Latest News, नोएडा खबर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा, आयुष्मान कार्ड, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, नोएडा, ताजा खबर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या ने जनसभा को संबोधित किया

Noida News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने दादरी विधानसभा के आकिलपुर गांव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड को लेकर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कार्ड नहीं बनाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच डिप्टी सीएम ने केंद्र में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को भी गिनवाया।

2014 से पहले निराशा में डूबा था देश

जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि 2014 से पहले देश में विकास नहीं होता था। देश निराशा में डूबा हुआ था। हर स्तर पर करप्शन हो रहा था। इसके बाद जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। जिसके बाद से देश में तेजी से विकास हो रहा है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हर देश भारत से दोस्ती करने पर आतुर है। यह सब नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है।

---विज्ञापन---

आतंकवादियों को दिया करारा जवाब

केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि भारत में पहले आतंकी हमले होते तो सरकार उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती थी। मोदी सरकार ने आतंकवादियों को करारा देना सिखाया। उन्होंने पाक में घुसकर आतंकवादियों को मारना सिखाया है। मोदी सरकार हर मोर्च पर सफर रही है। इसका श्रेय सिर्फ नरेंद्र मोदी नेतृत्व को जाता है।

अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अभियान चलाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं। साथ ही चेतावनी दी कि जो अधिकारी कार्ड नहीं बनवाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद सांसद महेश शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, विधायक तेजपाल नागर और जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हार का सामना करना पड़ेगा। 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

First published on: Jun 18, 2025 06:38 PM

संबंधित खबरें