BJP MLA Brijbhushan Rajput: उत्तर प्रदेश के चरखारी से BJP विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. यह वही विधायक हैं, जिन्होंने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को आरोप लगाकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक दिया था. अब इन विधायक महोदय के 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे कह रहे हैं कि मंत्री क्या चीज हैं, अगर जनता का आशीर्वाद मिलता रहा तो वे उनके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला भी रोक सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अयोध्या में नहीं मिलेगी अविमुक्तेश्वरानंद को एंट्री, जानें क्यों और किसने दी ऐसी चेतावनी?
मंत्री का काफिला रोककर आए थे सुर्खियों में
बता दें कि चरखारी विधायक 40 गाड़ियों के लाव लश्कर के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले के आगे आकर खड़े हो गए थे. महोबा में उस दिन काफी हंगामा हुआ था और बीच-बचाव करने पर ही रास्ता छोड़ा गया था. यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि विधायक ने एक बयान देकर फिर विवाद खड़ा कर दिया. हालांकि पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बृजभूषण राजपूत के 2 मिनट 3 सेकंड और 2 मिनट 38 सेकंड के 2 वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह कुछ बोलते हुए सुने जा सकते हैं.
पूर्व मंत्री को बंधक बनाने की बात भी दोहराई
विधायक वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मंत्री का काफिला रोकना बड़ी बात नहीं है. मुख्यमंत्री तक का काफिला भी रोक सकता हूं. जब विधायक नहीं था, तब झांसी में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन को बंधक बना लिया था. जनता की और जनता के लिए की जाने वाली बंद कमरे में नहीं की जा सकतीं, बल्कि खुलेआम बीच सड़क होनी चाहिए. जनता की बात रखने की जिम्मेदारी मिली है तो जनता की बात रख रहा था, मंत्री से कोई पद, नौकरी, ठेका या पदोन्नति थोड़ी मांगी थी, जो वे तंग आ गए.
यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार, 2027 के लिए पार्टी करने जा रही ये बड़े बदलाव
अपने आम आदमी वाले रूप के बारे में बताया
विधायक एक वीडियो में कह रहे है कि अभी लोग विधायक वाला रूप देख रहे हैं, आम आदमी वाला रूप देखते तो पता नहीं क्या होता? जब आम आदमी था, तब भी इतनी हिम्मत थी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चूड़ियां पहना देता था. एक मंत्री को तो बंधक बना लिया था. विधायक बनने से पहले मेरी बुंदेलखंड अधिकार सेना थी और जब BJP का सदस्य बना तो अनुशासन में रहने लगा.
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
5 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
6 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
15 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
23 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines