अयोध्या में नहीं मिलेगी अविमुक्तेश्वरानंद को एंट्री, जानें क्यों और किसने दी ऐसी चेतावनी?

Avimukteshwaranand Entry Ban in Ayodhya: अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कड़ा रुख अपनाया है. जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश न देने का अल्टीमेटम जारी किया है. उन्होंने सीएम योगी समर्थन में ऐसा किया है.

Avimukteshwaranand Entry Ban in Ayodhya

Photo Credit- Social Media

Avimukteshwaranand Entry Ban in Ayodhya: अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने सीएम योगी समर्थन में आकर अविमुक्तेश्वरानंद को कड़ी चेतावनी दी है. जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश न देने का अल्टीमेटम जारी किया है. अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्होंने अपना सख्त नाराजदी जताई और ऐसा ऐलान किया.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

बता दें कि, सबसे पहले मौनी अमावस्या पर संगम क्षेत्र में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रथ सहित त्रिवेणी संगम घाट पर जाने से रोका गया था. उन्हें स्नान से रोकने के बाद विवाद खड़ा हुआ. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसी पुलिस की बर्बरता बताया और नाराजगी जताई. इसके बाद मेला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इस मामले में आगे उन्होंने सीएम योगी पर कई तंज कसे. इस मामले में विवाद बढ़ा और अब जगतगुरु परमहंस आचार्य भी इसमें उतर आए हैं.

विज्ञापन

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणियों से नाराज

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य सीएम योगी पर की गई अभद्र टिप्पणियों से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है. यह एक संत को शोभा नहीं देता है. सीएम योगी उत्तर प्रदेश और सनातन के हित में लगातार काम कार्य कर रहे हैं. उनके खिलाफ अभद्र भाषा अस्वीकार्य है. उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से शब्द वापस लेने और सीएम योगी से माफी मांगने के लिए कहा. जब तक वह ऐसा नहीं करते हैं उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ