Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नए साल की शुरुआत वाले दिन एक प्रेम कहानी का अंत! फंदे से लटके थे शव, चेहरे भी थे एक-दूसरे के सामने, जानें मामला

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव के बाहर पेड़ से लड़का-लड़की के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। बताया गया है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Jan 1, 2023 19:46

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव के बाहर पेड़ से लड़का-लड़की के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। बताया गया है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लड़के वालों का आरोप है कि दोनों की ऑनर किलिंग हुई है। लड़के के शरीर पर चोट के निशान भी मिलने की बात सामने आई है।

टहलने के लिए गए गांव वालों को दिखे शव

मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के नरैनी रोड का है। यहां के एक गांव के बाहर रविवार सुबह करीब 10 बजे पेड़ पर फंदे से सुशील समदरिया (22) और लड़की (16) का शव लटका हुआ मिला। लड़के के गले में मफलर तो लड़की के गले में दुप्पटे का फंदा था। दोनों के शवों को देख गांव वालों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और दोनों के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी।

---विज्ञापन---

लड़के वालों ने लगाया ये गंभीर आरोप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लड़के के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। उनका आरोप है कि उनके बेटे और उसकी दोस्त (लड़की) की हत्या की गई है। हत्या का आरोप लड़के के परिवार वालों पर लगाया है। उनका कहना है कि पहले उनके लड़के को पीटा गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों अलग-अलग जातियों से थे।

31 दिसंबर को लापता हुए थे दोनों

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के घर में सिर्फ में उसकी मां है। लड़की का पिता और परिवार के अन्य लोग फरार हैं। लड़के के परिवार वालों के मुताबिक सुशील और लड़की के बीच गहरी दोस्ती थी। 31 दिसंबर को दोनों अचानक लापता हो गए थे। वहीं रविवार को दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले हैं। पुलिस को पास से ही एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है।

First published on: Jan 01, 2023 07:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.