Ayodhya Parikrama 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में मंगलवार रात से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा (Ayodhya Parikrama 2022) में अचानक भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा परिक्रमा मार्ग के हनुमान गुफा के पास हुई।
जिला अस्पताल में भर्ती कराए ये मरीज
सूचना पर अयोध्या प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सभी घायलों को जिले के राजकीय श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन के मुताबिक रामादेवी पत्नी आज्ञाराम त्रिवेदी (70), बिट्टी पत्नी साधु राम अवस्थी (70), कल्याना पत्नी रामकेवल (60), कीर्ति कुमारी पत्नी राम नरेश मिश्रा (40) और सावित्री पत्नी सुंदरलाल (60) ज्यादा घायल हुए हैं।
एक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा
जानकारी के मुताबिक सावित्री (60) की हालत गंभीर थी। अयोध्या जिला अस्पताल से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि काफी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। सभी की हालत अब सामान्य है। वहीं प्रशासन की ओर से भविष्य में आने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारियां और मजबूत कर दी गई हैं।
रात 10 बजे से शुरू हुई परिक्रमा
बता दें कि अयोध्या में दो नवंबर को रात 10 बजे से 14 कोसीय परिक्रमा शुरू हुई है। प्रशासन और पुलिस ने पहले ही आसपास के जिलों से आने वाले रास्तों को डायवर्ट कर दिया था। अनुमान के मुताबिक इस परिक्रमा में लाखों लोग हिस्सा लेते हैं। परिक्रमा को देखते हुए सुरक्षा के भी भारी इंतजाम किए गए थे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines