UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से फिरोजाबाद (Firozabad) जा रही एक महिला के साथ शेयर टैक्सी (Share Taxi) में तीन लड़कों ने गैंगरेप (Gangrape) कर डाला। आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला को आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए।
किसी तरह पुलिस के पास पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। आगरा पुलिस कमिश्नर (Agra Police Commissioner) ने जांच के लिए टीमें बना दी है।
नोएडा के सेक्टर-31 से टैक्सी में बैठी थी महिला
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार रात को नोएडा के सेक्टर-31 से फिरोजाबाद जाने के लिए एक महिला ईको (शेयर टैक्सी) गाड़ी में सवार हुई थी। महिला की ओर से की गई शिकायत के अनुसार कार में सवार तीन लड़कों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए।
आगरा के थाने पहुंची महिला, दी तहरीर
महिला ने बताया कि वह किसी तरह लोगों से पूछते हुए थाना एत्मादपुर पहुंची। जहां उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। एएनआई के मुताबिक आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि एत्मादपुर थाने में आज (बुधवार को) एक महिला ने तहरीर दी है। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसने नोएडा से एक शेयर टैक्सी ली थी। रास्ते में 3 लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे एत्मादपुर के पास छोड़ दिया।
CCTV में कैद हुई गाड़ी, आगरा CP ने जारी किया बयान
आगरा पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की मेडिकल जांच की जा रही है। इसके अलावा नोएडा से लेकर आगरा तक के सभी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कार कैद हो गई है। तीनों लड़कों भी पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
4 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
19 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
20 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
22 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
23 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines