लखनऊ में समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों पर एक्शन लिया गया। सपा से सदस्यता जाने के बाद विधानसभा से असंबद्ध किए गए। ये तीनों विधायक राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय और अभय सिंह विधानसभा से असंबद्ध कर दिया। 9 जुलाई 2025 से तीनों सदस्यों को असंबद्ध घोषित किया गया। यूपी विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने इसको लेकर आदेश जारी किया।
अखिलेश यादव ने लिखा था हटाने और निष्कासन का पत्र
विधानसभा सचिवालय ने सपा के 3 बागी विधायकों को विधानसभा असमबद्ध सदस्य घोषित कर दिया है। अखिलेश यादव ने बीती 5 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मनोज पांडेय, अभय सिंह राकेश प्रताप सिंह को सभी पदों से हटाने और निष्कासन का पत्र लिखा था, जिसके बाद ये कार्यवाही हुई है। अब ये किसी राजनीतिक दल से सम्बद्ध नहीं रहेंगे।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पिछले साल राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ सदस्यों ने बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ का समर्थन करते हुए क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद इन विधायकों की तस्वीर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ भी सार्वजनिक हुई थी। इसके बाद से ही इन तीनों पर पार्टी की तरफ से कार्यवाही होना तय माना जा रहा था।
अखिलेश यादव ने तीनों को बताया था बागी विधायक
बीती 23 जून को अखिलेश यादव ने इन तीनों विधायकों को बागी विधायक बताते हुए पार्टी के सभी पदों से हटाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उस समय अखिलेश यादव ने कहा था कि वह यह चाहते हैं यह तीनों विधायक अब बीजेपी की सरकार में मंत्री बन जाए। इसीलिए उन्होंने इनका टेक्निकल इश्यू खत्म किया है।
ये भी पढ़ें- Video: अखिलेश यादव किस शख्स की फिटनेस से हुए इंप्रेस, बोले- “तुम्हारे जैसा बनूंगा”
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
8 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
8 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
11 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines