UP- Bihar Weather Update: देशभर में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, बिहार में भी मौसम विभाग ने आज शाम से सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। जानिए दोनों राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम।
यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कई जगह पर हल्के से घना कोहरा छाने की संभावना है। राज्य में आने वाले 5 दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 6 फरवरी को कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जिन जिलों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है, उसमें बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बुलंदशहर, संभल, बिजनौर, और रामपुर का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: UP में गरजेगी बिजली… बरसेंगे बादल, बिहार का मौसम भी लेगा करवट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
बिहार में 7 दिन बारिश का अलर्ट
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बनी हुई है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है। 6 फरवरी को पटना, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने 5 फरवरी से 12 फरवरी तक के लिए बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में बिहार के पटना अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भागलपुर में अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: UP Cabinet Decision: शराब के शौकीनों के लिए Good news, आबकारी नीति में अहम बदलाव
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
8 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
13 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
16 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
16 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines