UP में गरजेगी बिजली... बरसेंगे बादल, बिहार का मौसम भी लेगा करवट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

UP- Bihar Weather Update: 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश में कई जगह पर बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार में भी आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP- Bihar Weather Update
विज्ञापन

UP- Bihar Weather Update: फरवरी महीने की शुरुआत होने के साथ ही देश में कई राज्यों का मौसम भी बदलने लगा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पिछले दो दिनों में कई जगह पर बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 4 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही रहेगी, तो बिहार के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा और कई में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 4 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 फरवरी को यूपी के कई हिस्से में बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मौसम साफ रहेगा। बारिश के अलावा कई जगह पर सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, और गाजियाबाद का नाम शामिल है। जिन जिलों में बादलों की गरजन और बिजली चमकेगी, उसमें हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर का नाम शामिल है। आने वाली 6 फरवरी तक यूपी का मौसम बदलता रहेगा।

Advertisment

बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर जल्द ही मौसम बदलने वाला है, जिसकी असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। अगर आज पडाड़ों पर बर्फबारी होती है, तो उसके बाद देशभर में सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा। बिहार में आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए घने से हल्का कोहरा देखने को मिलेगा, उसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज का नाम शामिल है। यहां पर आज अगले तीन घंटों के दौरान घना  कोहरा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ