उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन में प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के पावन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है. यह अवकाश ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881’ के अधीन घोषित किया गया है, जिसके चलते प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंकों और वित्तीय संस्थानों में भी कामकाज बंद रहेगा. इस फैसले के बाद 18 से 20 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. शिक्षक व कर्मचारी संगठनों की मांग पर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है, अब 21 अक्टूबर को सामान्य कामकाज शुरू होगा.
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
पहले 20 अक्टूबर को घोषित था अवकाश
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 17 नवम्बर 2025 को वर्ष 2026 के लिए जारी राजपत्रित अवकाशों की सूची में 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी और विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था. लेकिन अब शासन ने निर्णय लेते हुए 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है.
शासनादेश में संशोधन लागू
प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि 17 नवम्बर 2025 के पूर्व आदेश को इस सीमा तक संशोधित माना जाएगा, जबकि उस विज्ञप्ति के बाकी सभी अंश यथावत लागू रहेंगे. इस आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निबंधक, महालेखाकार, सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है. शासन के इस फैसले से कर्मचारियों और आम जनता को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त अवकाश की सुविधा मिलेगी.
लगातार तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर
इस घोषणा के बाद प्रदेशवासियों को लगातार तीन दिन की छुट्टियों का तोहफा मिल गया है. 18 अक्टूबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है, 19 अक्टूबर को सरकार ने रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है और 20 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) का पहले से ही अवकाश निर्धारित है. इस तरह 18 से लेकर 20 अक्टूबर तक प्रदेश में लगातार तीन दिन का लंबा वीकेंड रहेगा. इसके बाद 21 अक्टूबर को सभी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज दोबारा सामान्य रूप से खोले जाएंगे.
कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने की थी मांग
दरअसल, 19 अक्टूबर को छुट्टी घोषित करने को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को पत्र भेजा था. संगठनों का तर्क था कि रविवार और दशहरे के बीच केवल एक दिन का अंतर पड़ रहा है, ऐसे में रामनवमी पर अवकाश मिलने से कर्मचारियों व शिक्षकों को त्योहार मनाने में काफी सहूलियत होगी. मुख्यमंत्री ने जनभावना और कर्मचारियों की इस मांग को स्वीकार करते हुए अवकाश की मंजूरी दे दी.
यह भी पढ़ें : आउटसोर्स कर्मचारियों को कौन से तोहफे देने जा रहे CM योगी? जानिए- क्या है UPCOS पोर्टल
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
12 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
13 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
15 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
16 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
16 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
16 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
18 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
19 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
22 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines