UP News: मेरठ में युवक की हत्या के बाद बवाल; आरोपियों के घरों में तोड़तोड़ के बाद आगजनी, कर्फ्यू जैसे हालात

UP News, Meerut News, Hastinapur News, Crime News, Uttar Pradesh News

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक की हत्या के बाद बवाल हो गया है। सोमवार को युवक का शव गांव में पहुंचते ही परिवारवालों ने कथित तौर पर हत्यारोपी पक्ष के घरों और खेतों में आगजनी कर दी। कई थानों का फोर्स गांव में तैनात किया गया है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

विज्ञापन

रविवार रात हुई थी युवक की हत्या

जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव की है। यहां विशु (24) अपने परिवार के साथ रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया गया है कि रविवार देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियों से भून डाला था। गंभीर रूप से घायल विशु को जब परिवारवाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

युवक का शव गांव लाया गया

पुलिस ने विशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारवालों का आरोप है कि होली पर गांव के पक्ष के लोगों के साथ विशु का विवाद हुआ था। परिवारवालों ने गांव के ही दूसरे पक्ष पर विशु की हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब विशु का शव गांव में पहुंचा तो लोगों का आक्रोश भड़क गया।

उन्होंने गांव में दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया। उनके घरों में जमकर तोड़फोड़ के बाद आगजनी कर दी। बताया गया है कि आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के खेतों तक में आग लगा दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पहुंचे जिलेभर के अधिकारी

वहीं बवाल की सूचना पर एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात, एसपी क्राइम, सीओ समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया। वहीं आईजी नचिकेत झा ने घटना के बाद लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

इकलौता बेटा था विशु, परिवार टूटा

पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि रामबीर का विशु इकलौता बेटा था। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद रामबीर ने आरोपी पक्ष के कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ