---विज्ञापन---

परीक्षा के बीच नोएडा में करीब एक दर्जन स्कूलों में बम होने की धमकी, खाली कराए गए स्कूल

सीबीएसई की परीक्षाओं के बीच नोएडा के करीब एक दर्जन स्कूलों को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ईमेल से भेजी गई धमकी की जानकारी मिली. नोएडा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम के साथ चेकिंग शुरू कर एहतिहान परिसर खाली कराए गए हैं.

---विज्ञापन---

नोएडा में CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 12 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिलने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गए. स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम रखे होने की चेतावनी भरे ईमेल भेजे गए. ईमेल में परिसर में विस्फोटकों की मौजूदगी का दावा किया गया था. रिपोर्ट में 12 से ज्यादा निजी और नामी स्कूलों का जिक्र है. सूची सार्वजनिक नहीं की गई है. नोएडा पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. इसके अलावा बम स्कवॉयड दस्ता और स्निफर डॉग्स की यूनिटों को तैनात किया गया. स्कूलों को खाली कराया गया, छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया.

CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के बीच मिली धमकी

जब धमकी मिली तो स्कूल कैंपसों में CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं. धमकी मिलने पर परीक्षा हॉल और कैंपस खाली कराए गए. हालांकि, कोई स्थायी रुकावट या पेपर कैंसल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. सुरक्षा जांच के बाद स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. अब तक की जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. यह धमकी होक्स (झूठी) साबित होने की संभावना ज्यादा है, जैसा कि पिछले मामलों में हुआ था.

---विज्ञापन---

पिछली घटनाओं से कनेक्शन

यह कोई पहली घटना नहीं है. पिछले महीने भी 23 जनवरी को नोएडा के करीब 20 स्कूलों को इसी तरह की बम धमकियां मिली थीं, जो बाद में होक्स निकलीं. उस मामले में उत्तर प्रदेश STF ने जांच कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया थ. ये लोग अवैध ऑनलाइन बेटिंग रैकेट चला रहे थे और धमकियां अमेरिकी सर्वर से भेजी गई दिख रही थीं, लेकिन असल में ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके से ट्रेस हुईं. जब्त सामान में लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी दस्तावेज आदि शामिल थे.

First published on: Feb 19, 2026 10:58 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola