बांदा पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 33 मासूमों से दरिंदगी, 'दरिंदे' इंजीनियर और पत्नी को 'सजा-ए-मौत'

Banda Pocso Court: उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 33 मासूमों से दरिंदगी करने वाले ‘दरिंदे’ इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाई है. यह मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में रखा गया है. दोनों दोषियों को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखने का आदेश दिया गया है.

rambhawan durgawati
विज्ञापन

Banda Pocso Court: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की विशेष POCSO कोर्ट ने एक दिल दहला देने वाले मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया. सीबीआई (CBI) की विशेष जांच के बाद सिंचाई विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को 33 बच्चों के यौन शोषण और उनके वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचने का दोषी पाया गया था. यह मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में रखा गया है. अदालत ने कहा कि अपराध इतना भयावह और योजनाबद्ध था कि सुधार की कोई गुंजाइश नहीं बची. दोनों दोषियों को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: हाई-स्पीड कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, PM मोदी दिखाएंगे ‘नमो भारत’ और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी

विज्ञापन

10 सालों तक चलता रहा घिनौना खेल

मुख्य आरोपी रामभवन चित्रकूट में सिंचाई विभाग में तैनात था. वह बाहर से सामान्य दिखता था, लेकिन घर के अंदर एक भयानक खेल चलता रहा. पत्नी दुर्गावती भी इस अपराध में पूरी तरह शामिल थी. 2010 से 2020 तक लगभग 10 सालों तक यह सिलसिला चला. आरोपी पड़ोस, रिश्तेदारों और आसपास के बच्चों को निशाना बनाते थे. बच्चों को पैसे, गिफ्ट्स और वीडियो गेम का लालच देकर घर बुलाया जाता था. 33 नाबालिग लड़कों के साथ गंभीर यौन शोषण किया गया. कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं, कुछ को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, और कई में आज भी मानसिक आघात और शारीरिक समस्याएं बनी हुई हैं.

6 साल पहले सीबीआई ने दर्ज किया था केस

मामला सामने आते ही CBI ने 31 अक्टूबर 2020 को मामला दर्ज किया था. 18 नवंबर 2020 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में घर से 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, हार्ड डिस्क और 6 पेन ड्राइव बरामद हुए. इनमें भारी मात्रा में आपत्तिजनक चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री मिली. फॉरेंसिक जांच, मेडिकल रिपोर्ट्स, पीड़ितों के बयान और डिजिटल सबूतों ने मामले को मजबूत बनाया. 10 फरवरी 2021 को चार्जशीट दाखिल हुई और लंबी सुनवाई के बाद 20 फरवरी 2026 को फैसला आया. दोनों दोषियों को IPC और POCSO एक्ट की कई गंभीर धाराओं में दोषी ठहराया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ