यूपी में बुर्का पहनकर चोरी करने वाली पकड़ी गई, ऐसे हाथ साफ करती थी कि जानकर रह जाएंगे हैरान!

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में बुर्का पहनकर बाजारों में चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 40 हजार रुपये नकद और जेवरात बरामद हुए हैं.

Jhansi Burqa Thief Arrested

Credit: AI

यूपी के झांसी में पुलिस ने एक ऐसी महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो ऐसे सफाई से हाथ साफ करती थी कि आप भी सुनकर चौंक जाएंगे. ये महिला बुर्का पहनकर भीड़-भाड़ वाले बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही थी. आरोपी महिला बाजार में आम ग्राहकों की तरह घूमती थी और मौका मिलते ही पर्स से नकदी और जेवरात चोरी कर लेती थी. पुलिस ने उसके पास से करीब 40 हजार रुपये नकद और कीमती गहने बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, झांसी में कुछ दिनों से सर्राफा बाजार और आसपास के इलाकों में चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. लोग बता रहे थे कि भीड़ में कोई महिला पर्स से पैसे और गहने चोरी कर रही है, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

CCTV से खुला राज

पुलिस ने बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. फुटेज में एक महिला बुर्का पहनकर संदिग्ध तरीके से लोगों के आसपास घूमती दिखी. कई बार वो ग्राहकों के पास जाकर पर्स पर हाथ साफ करती नजर आई. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर महिला की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया. पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 40 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए. पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वो काफी समय से इसी तरह चोरी कर रही थी. पुलिस को शक है कि आरोपी महिला किसी चोर गिरोह से जुड़ी हो सकती है.

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वो बाजारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अपने पर्स और कीमती सामान का खास ध्यान रखें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल आरोपी महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उससे पूछताछ जारी है और ये पता लगाया जा रहा है कि उसने इससे पहले कहां-कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस ये भी जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ