UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिवार आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ में जा घुसी। पुलिस ने बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा से दिल्ली आ रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले कार्तिक गुप्ता अपनी पत्नी शिवानी, साली शीतल शर्मा, बुआ सुमन और तीन माह के बेटे के साथ आगरा में एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार सुबह सभी लोग कार से वापस लोग रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर नॉलेज पार्क स्थित सेक्टर-160 के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई गई। बताया गया है कि हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्चे समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
270 की रफ्तार में बाइकिंग करते हुए यूट्यूबर की हुई थी मौत
बता दें करीब दो दिन पहले ही यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में हुए हादसे में एक यूट्यूबर की दर्दनाक मौत हो गई थी। यूट्यूबर की पहचान अगस्त्य चौहान निवासी देहरादूम, उत्तराखंड के रूप में हुई थी। वह अपनी हाईस्पीड बाइक से आगरा से दिल्ली आ रहे थे। बताया गया है कि हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार 270 किमी प्रतिघंटा थी। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
4 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
5 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
6 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
9 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
10 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
11 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
12 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines