UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में रीलबाजों और स्टंटबाजों पर निगरानी के लिए एलिवेटेड रोड (Ghaziabad Elevated Road) पर 45 से ज्यादा जगहों पर सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) लगाए थे। मगर, अराजक तत्वों को ये रास नहीं आया। कोई चोर इन सीसीटीवी कैमरों का कई मीटर तार ही काट कर ले गया। जानकारी होने पर अधिकारियों ने यहां गश्त करने वाले 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
45 से ज्यादा जगहों पर लगाए थे कैमरे
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस ने हाल ही में बढ़ रही रील्स बनाने और वाहनों से स्टंट करने की घटनाओं के बाद फैसला लिया था। इसके तहत गाजियाबाद एलिवेटेड रोड पर 45 से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों का वसुंधरा पुलिस चौकी पर कंट्रोल रूम स्थापित कर रोड की निगरानी की जा रही थी।
यह भी पढ़ेंः एलिवेटेड रोड पर Reels और Video बनाने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन ने उठाया ये कदम
पुलिस को लगी मौसम के कारण आई खराबी
सोमवार (19) मार्च को कैमरों ने अचानक काम करना बंद कर दिया। पहली बार में पुलिस को लगा कि तेज बारिश या फिर आंधी के कारण कोई खराबी आई है। बाद में पुलिस ने टेक्निशियन को बुलाकर जांच कराई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर पाया कि सीसीटीवी कैमरों का तार ही गायब है। कोई इस तार को काट कर ले गया है।
गश्त करने वाले पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
मामले की जानकारी होते ही जिले के पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए आदेश जारी किया है। बताया गया है कि पुलिस की पांच टीमों को मामले की जांच में लगाया गया है। साथ ही कैमरों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए गए हैं।
10.3 किमी के रोड पर लगाए गए थे 45 से ज्यादा कैमरे
बता दें कि इसी साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में गाजियाबाद पुलिस की ओर से एक प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। उन्होंने इस प्रस्ताव को शासन को भेजा था। प्रस्ताव के मुताबिक पुलिस की ओर से कहा गया था कि 10.3 किमी के इस एलिवेटेड रोड पर रील्स बनाने वाले और स्टंट करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इनकी निगरानी के लिए कैमरे लगाना आश्वश्यक है। बताया गया है कि करीए एक सप्ताह पहले ही यहां 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
7 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
8 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
9 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
11 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
12 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
12 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
13 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
14 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines