UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री ने सभी मांगों को मानने का दिया आश्वासन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले तीन दिनों से चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल (Electricity Workers Strike) खत्म हो गई है। राज्य के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मानने आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (UP News) के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मैं बिजली कर्मचारियों, कर्मचारी संगठनों खासकर कर्मचारियों संगठनों का धन्यवाद देता हूं। मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वे अपने साथी कर्मचारियों का तत्काल निर्देशित करें कि तुरंत अपने-अपने काम पर लौटें। जिन जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हैं, चाहे वह फीडर हो या फिर सब स्टेशन हो वहां कार्यभार संभालें।
◆ UP में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
◆ ऊर्जा मंत्री ने सभी मांगे मानने का दिया आश्वासन
◆ कर्मचारियों पर लगे मुकदमे होंगे वापस – ऊर्जा मंत्री#Lucknow #electricity #strike | @aksharmaBharat pic.twitter.com/mxztNmAjqP
— News24 (@news24tvchannel) March 19, 2023
यह भी पढ़ेंः प्रदेश में और गहरा सकता है बिजली संकट, थर्मल पॉवर के नाइट शिफ्ट कर्मचारी, इंजीनियर भी हड़ताल पर गए
विद्युत संघर्ष समिति ने पिछले कई महीनों में कई बार बातें की हैं। इनमें कई बातें लिखी-पढ़ी गई हैं। कुछ बातें लिखी-पढ़ी नहीं गई हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस सभी बातों को साथ बैठकर चर्चाएं करेंगे और सार्थक परिणामों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। साथ ही संघर्ष समिति की मांग थी कि जो भी कार्रवाइयां उनके खिलाफ हुई हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। इस पर ऊर्जा मंत्री ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन को निर्देश दिया है कि उन कार्रवाइयों को भी वापस लिया जाए।
बता दें कि शनिवार रात से प्रदेश के प्रमुख थर्मल पॉवर में नाइट शिफ्ट के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर हड़ताल पर चले गए थे। इसके कारण राज्य में बिजली का संकट खड़ा होने वाला था। इससे पूर्व बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर्मचारी संगठन के खिलाफ नाराजारी जाहिर की थी। उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। वहीं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी सेवा बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए थे।
वही संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई भी वापस ली जाएगी। इसके अलावा किसी भी संविदा कर्मी या फिर कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: