Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में आरिफ से जुदाई सह न सका ‘सारस’, ‘दोस्त’ की खोज में ‘पक्षी विहार’ से भरी उड़ान

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के अमेठी (Amethi) जिले में अपने दोस्त आरिफ से अलग हुआ सारस दोस्ती में दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। बताया गया है कि वन विभाग की टीम ने सारस को अपनी कस्टडी में लेकर रायबरेली के पक्षी विहार में छोड़ा था, लेकिन तीन दिन बाद वह वहां […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Mar 24, 2023 11:59
UP News: sarus bird and arif friendship in amethi, uttar pradesh, fly from 'bird sanctuary'

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के अमेठी (Amethi) जिले में अपने दोस्त आरिफ से अलग हुआ सारस दोस्ती में दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। बताया गया है कि वन विभाग की टीम ने सारस को अपनी कस्टडी में लेकर रायबरेली के पक्षी विहार में छोड़ा था, लेकिन तीन दिन बाद वह वहां से अपने दोस्त आरिफ की खोज में उड़ गया। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

घायल सारस की आरिफ ने की थी सेवा, हो गई दोस्ती

जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में रहने वाले मोहम्मद आरिफ को खेतों पर एक घायल सारस मिला था। वह उसे लेकर अपने घर आए और उसकी सेवा की। इस दौरान दोनों में इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि एक साथ खाना और एक साथ घूमना होने लगे। आरिफ जहां भी जाते थे, सारस भी उनके साथ जाता था। अगर आरिफ बाइक से जाते थे तो सारस उड़ कर उनके साथ-साथ चलता था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – UP News: पक्षी और इंसान की अनोखी दोस्ती, वन विभाग के इस फैसले से नम हो गई लोगों की आंखें, देखें Video

दो दिन पहले सारस को वन विभाग की टीम ले गई थी साथ

दो दिन पहले वन विभाग को मामले की जानकारी हुई तो उसे लेने के लिए टीम गांव में पहुंची। बड़ी मुश्किल से टीम सारस को अपने साथ ले गई और रायबरेली के एक पक्षी विहार में संरक्षित कर दिया। बताया गया है कि यहां सारस का मन नहीं लगा और वो अपने दोस्त आरिफ की खोज में उड़ गया। पक्षी से सारस के गायब होने पर हड़कंप मच गया। टीमें उसकी खोज में लग गई, लेकिन किसी को कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ेंः पक्षी और इंसान की अनोखी दोस्ती, वन विभाग के इस फैसले से नम हो गई लोगों की आंखें

पक्षी विहार से गायब हुआ सारस तो मचा हड़कंप

इस मामले की जानकारी होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें, लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान जरूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उप्र को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू। बताया गया है कि सारस पक्षी विहार से उड़ कर गांव बी सैया पहुंचा। यहां लोगों ने उसकी जान बचाई, उसे खाना खिलाया।

अब अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीट

जब सारस के बी सैया गांव में पहुंचने की जानकारी सपा प्रमुख को हुई तो उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया। इसमें लिखा, उप्र के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गांव को बहुत धन्यवाद, जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र की सरकार नाकाम रही। सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफरत कुछ कम हो जाए।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Mar 23, 2023 04:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.