UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के हरदोई (Hardoi) जिले में मंगलवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के कोतवाली देहात इलाके में तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टक्कर के बाद सड़क पर बिखर गई सवारियां
जानकारी के मुताबिक यह हादसा हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के नयागांव मोड़ के पास हुआ। बताया गया है कि एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शे में बैठी सवारियां ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़ कर हादसा स्थल पर पहुंचे।
और पढ़िए – Viral Video: प्रेमिका की दो टूक, बोली- शादी करूंगी तो मोनू से… वरना फांसी लगा लूंगी
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। लोगों का कहना है कि शव और घायल काफी देर तक लखनऊ हाईवे पर पड़े रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी पांच अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। बताया गया कि दर्दनाक हादसे के बाद लखनऊ-दिल्ली-हरदोई हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया।
और पढ़िए –Hardoi: सपा नेता की 26 वर्षीय बेटी को लेकर 45 साल का भाजपा नेता फरार, BJP ने की बड़ी कार्रवाई
दोनों वाहनों में हुई आमने-सामने की टक्कर
स्थानीय लोगों के मुताबिक ई-रिक्शा सवार हरदोई से सवार होकर अपने घर जा रहे थे, जबकि कार सवार लखनऊ से हरदोई की ओर आ रहे थे। हादसे में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हरदोई पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में घायल पांच लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines