Hardoi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के एक नेता पर सपा नेता की 26 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है। बताया गया है कि युवती की शादी तय हो गई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21 साल का बेटा और 25 साल की है बेटी

मामला हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां भाजपा के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला (45) अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि आशीष का 21 साल का बेटा और 25 साल की बेटी भी है। आरोप है कि इसके बाद भी वह एक स्थानीय सपा नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। 12 जनवरी से दोनों लापता हैं।

भाजपा ने पार्टी से निकाला, सदस्यता भी रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक भाजपा के मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक की ओर से कहा गया है कि आशीष शुक्ला को 12 जनवरी को ही पार्टी से हटा दिया गया है। पार्टी की कार्यशैली के विरुद्ध आचरण करने को लेकर उन्हें नेतृत्व ने सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द की गई है। उन्होंने साफ कहा है कि अब आशीष का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस कर रही मामले की जांच, सपा ने दी चेतावनी

इसके अलावा हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव की ओर से कहा गया है कि मामले में जांच और कार्रवाई जारी है। वहीं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सरकार में बेटियों के सुरक्षित पर सवाल खड़े किए हैं। चेतावनी दी है कि पार्टी अपने कार्यकर्ता के साथ खड़ी है। उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हम सड़कों पर उतरेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ