Viral Video: प्रेमिका की दो टूक, बोली- शादी करूंगी तो मोनू से... वरना फांसी लगा लूंगी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। प्रेमी के साथ एक युवती ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में युवती ने दो टूक कहा है कि शादी करूंगी तो मोनू के साथ… वरना फांसी लगा कर जान दे देगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के बेहट गोकुल थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में रहने वाली युवती को गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। बताया गया है कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। इस पर लड़की रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका को देख प्रेमी हक्का बक्का रह गया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1635856627684495363
इसके बाद प्रेमिका ने अपना फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में लड़की बोल रही है। उसने कहा है, हम अपने घर से अकेले आए हैं। मैं मोनू से शादी करना चाहती हूं। मोनू के घर वालों को कुछ नहीं होना चाहिए। अगर कुछ किया तो मैं फांसी लगा लूंगी। वीडियो में लड़की का प्रेमी भी साथ में दिखाई दे रहा है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला भी हरकत में आ गई है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों बालिग हैं। दोनों की उम्र 22-20 साल है। जांच में सामने आया है कि युवती अपनी मर्जी से गई है। पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: