UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो में कुछ बातें कही थीं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
लड़की बीएड कर रही थी, लड़का लगता था जूस का ठेला
जानकारी के मुताबिक यह घटना संभल के कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव मौलागढ़ की है। युवती का नाम मंजू (22) बताया गया है। वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक बताई गई है। जबकि युवक का नाम सचिन (28) था। वह कस्बे में गन्ने के जूस का ठेला लगाता था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है।
दोनों में ढाई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया गया है कि दोनों में पिछले ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को दोनों के घर से करीब एक किमी दूर किन्हीं अज्ञात हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी। गोली लगने से मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सचिन की सांसें चल रही थीं। इस दौरान काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस की सूचना दी।
लड़की की मौके पर मौत, लड़के ने अस्पताल में दम तोड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ देर बाद सचिन ने भी दम तोड़ दिया। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक के परिवार वालों ने युवती के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, तो वहीं युवती के परिवार वालों ने युवक के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मौत से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए सचिन के वीडियो के बारे में बताया गया है कि वह घटना करने वालों के बारे में जानकारी दे रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सचिन ने मरने से पहले कहा कि दो लोग बाइक पर आए थे और सामने से दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines