Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

‘एक और कार्यवाहक डीजीपी’, यूपी के नए DGP की नियुक्ति पर अखिलेश यादव का तंज

1991 बैच के IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि प्रदेश को एक और कार्यवाहक डीजीपी मिल गया है। जब ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: May 31, 2025 22:14
Akhilesh Yadav DGP
अखिलेश यादव ने यूपी के नए डीजीपी की नियुक्ति पर तंज कसा है (फोटो सोर्स- ANI/सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति हो गई है। IPS राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है। राजीव कृष्ण राजीव 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं। प्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि यूपी को एक और कार्यवाहक डीजीपी मिल गया है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि आज जाते-जाते वो जरूर सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या मिला, जो हर गलत को सही साबित करते रहे। यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम-से-कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते। अब देखना ये है कि वो जो जंजाल पूरे प्रदेश में बुनकर गये हैं, नये वाले उससे मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या फिर उसी जाल के मायाजाल में फंसकर ये भी सियासत का शिकार होकर रह जाते हैं।

---विज्ञापन---

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का खामियाजा उत्तर प्रदेश की जनता और बदहाल कानून-व्यवस्था क्यों झेले? जब ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते तो भला देश-प्रदेश क्या चलाएंगे।

बता दें कि राजीव कृष्ण डीजीपी बनने से पहले डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात थे और उनके पासडीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी था। सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद ये परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई थी, जिसकी जिम्मेदारी राजीव कृष्ण के ऊपर थी। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई थी।

योगी सरकार में अब कितने डीजीपी?

2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद नौवें डीजीपी की तैनाती हुई है।  24 अप्रैल, 2017 को सुलखान सिंह पहले डीजीपी बने थे, इसके बाद ओपी सिंह, हितेश चंद्र अवस्थी, मुकुल गोयल पूर्णकालिक डीजीपी बने थे। इसके बाद डा. देवेन्द्र सिंह चौहान को 2022 को पहली बार कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। 31 मार्च,2023 को डा.आरके विश्वकर्मा दूसरे, फिर 31 मई को विजय कुमार तीसरे कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए थे। इसके बाद प्रशांंत कुमार चौथे कार्यवाहक डीजीपी बने थे, अब राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाया गया है।

First published on: May 31, 2025 09:34 PM

संबंधित खबरें