UP Mega City New Noida City Plan: दिल्ली-नोएडा में रहने वाले या बसने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में एक और मेगा सिटी बसने जा रही है। जी हां, ग्रेटर नोएडा के पास नया नोएडा बसाने की तैयारी चल रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर का अर्बन एरिया बढ़ाने के उद्देश्य से न्यू नोएडा शहर का प्लान तैयार किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार इस प्लान को मंजूरी दे चुकी है। इस मेगा सिटी प्रोजेक्ट को दादरी नोएडा गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR) नाम दिया जाएगा।
साल 2041 तक शहर बसाने का टारगेट है। पूरा शहर 209.11 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाएगा, जिसके दायरे में गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 84 गांव आएंगे। न्यू नोएडा के मास्टर प्लान में 13.44% क्षेत्र को रेजिडेंशियल एरिया के लिए रिजर्व रहेगा। सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया-I और इंडस्ट्रियल एरिया-II भी इसी के दायरे में आएंगे। नया नोएडा शहर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे के आस-पास बसाया जाएगा। नया शहर बसते ही आलीशान शहर में सोसायटी में रहने का सपना पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:Video: पेंशन से बंगला तक…SC से रिटायरमेंट के बाद CJI चंद्रचूड़ को क्या-क्या मिलेगा?
न्यू नोएडा में मिलेंगी यह सुविधाएं
सूत्रों के मुताबिक, न्यू नोएडा शहर में हाउसिंग, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल, लॉजिस्टिक हब, इंडस्ट्रियल टाउनशिप, बोराकी में मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH), मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब (MMLH) बनेग। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों और हाई इनकम ग्रुप (HIG) की जरूरतों को पूरा करने के लिए हाउसिंग हब मिलेगा। प्लान में 9% एरिया इंडस्ट्रियल वर्कफोर्स के लिए घर बनाने को रिजर्व रहेगा, ताकि ऑफिसों में काम करने वाले लोग अपने ऑफिस के पास ही रह सकें।
यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर के 5 फॉर्मूले IAS अफसर बनाएंगे! पहले अटेम्पट में चूकीं, दूसरे में मिलीं ऑल इंडिया-1 RANK
इन 4 फेज में बसाया जाएगा शहर
- पहला फेज (2024-2028) तक पूरा किया जाएगा। इसमें जमीन का अधिग्रहण होगा। 1432.71 हेक्टेयर जमीन पर सबसे पहले सड़कें बनाई जाएंगी।
- दूसरा फेज (2028-2034) तक पूरा करने का प्लान है। नॉर्थ और साउथ साइड बसाई जाएगी। 3136.69 हेक्टेयर (15 प्रतिशत) जमीन पर शहर बसाया जाएगा।
- तीसरा फेज (2033-2039) तक पूरा किया जाएगा। इसमें कमर्शियल यूनिट, बिजनेस सेंटर, इंडस्ट्रियल एरिया, पूर्वी पेरिफेरल रेलवे लाइन को बनाया जाएगा। 28% जमीन यानी 5908 हेक्टेयर जमीन पर शहर बसाया जाएगा।
- चौथा फेज (2037-2043) तक पूरा होगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक स्पेस, एडवांस रेजिडेंशियल एरिया, दूसरे इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 645 टन वजन, उम्र 100 साल, लंबाई 60 मीटर…गुजरात के वडोदरा में बुलेट ट्रेन के लिए स्टील ब्रिज तैयार
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines