Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

7 साल पहले मौसेरी बहन से की थी लव मैरिज, अब पत्नी और सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; ये थी वजह

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी और सास को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपनी मौसेरी बहन से 7 साल पहले लव मैरिज की थी। वारदात के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Dec 2, 2024 17:29
Uttar Pradesh crime
आरोपी बादल।

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। चकेरी इलाके की फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार रात को आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा। फिर उसने बचाव के लिए आई सास को भी काट डाला। पत्नी का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध था, जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। चीख पुकार मचने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा भीतर से बंद मिला। पुलिस ने गेट का लॉक तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने देखा कि दो महिलाओं के खून से लथपथ शव पड़े थे। आरोपी मौके पर ही था, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे।

यह भी पढ़ें:काला जठेड़ी गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, सोनीपत के शख्स का करना था मर्डर; किसके इशारों पर करते थे वारदात?

---विज्ञापन---

आरोपी की पहचान जेम्स जोसेफ उर्फ बादल के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के काला आम का रहने वाला है। उसने अपनी मौसेरी बहन 39 वर्षीय कामिनी से 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद जेम्स पत्नी और 62 वर्षीय सास पुष्पा के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने लगा था। वह किसी कैंटीन में काम करता था। पुलिस को उसके पड़ोसी संजीव गुप्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर घर में चीख पुकार मचने की जानकारी दी थी। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे थे। UP पुलिस अंदर घुसी तो जेम्स बेड पर बैठा मिला। दोनों महिलाओं के शव फर्श पर पड़े थे।

आशिक से बात कर रही थी कामिनी

ADCP ईस्ट राजेश श्रीवास्तव के अनुसार कामिनी दो साल से दिल्ली के युवक के संपर्क में थी। वह अक्टूबर में घर से भाग गई थी। बाद में लौट आई तो जेम्स ने उसे काफी बार समझाया था कि वह उस युवक से बात न करे। लेकिन कामिनी नहीं मानी। रात के समय जेम्स ने कामिनी को उस युवक से बात करते रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। उसने कामिनी पर कुल्हाड़ी से अटैक किया। सास उसकी पत्नी को बचाने आई थी। जेम्स ने सास पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:‘कुत्तों’ ने पकड़वाया 1 करोड़ चुराने वाला चोर, केरल पुलिस का बड़ा खुलासा; ऐसे खुला राज

First published on: Dec 02, 2024 05:29 PM

संबंधित खबरें