Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में नर्स के साथ रेलवे ट्रैक पर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने 26 अक्टूबर की सुबह प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही नर्स के साथ रेलवे ट्रैक पर दरिंदगी की थी। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आरोपी ने पीड़िता की आंखों पर पट्टी बांधकर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद नर्स को बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस के लिए वारदात को सुलझाना बड़ी चुनौती थी। आरोपी के खिलाफ प्राथमिक तौर पर पुलिस को सबूत नहीं मिले थे। अब स्केच की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:‘5 करोड़ दो नहीं तो मार डालूंगा…’, सलमान के बाद अब बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के चश्मदीद को धमकी
पुलिस को 26 अक्टूबर की सुबह कॉल आई थी। बताया गया था कि अस्पताल में ड्यूटी जा रही नर्स पर आरोपी ने पीछे से हमला किया था। इसके बाद आरोपी ने महिला की आंखों पर पट्टी बांधी। फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद आरोपी ने रेलवे ट्रैक पर रेप किया और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया था। शर्मनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। बुरी तरह घायल और डरी-सहमी बदहवास नर्स को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया था। वहीं पर पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए थे। वारदात जनपद के बरगढ़ थाना इलाके में हुई थी।
कई टीमें जुटी थीं आरोपी की तलाश में
चित्रकूट पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया था। जिसमें सर्विलांस टीम सहित एसओजी भी शामिल थी। ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी UP पुलिस के हाथ खाली थे। ऐसे में पुलिस ने पीड़ित नर्स के बताए अनुसार आरोपी का स्केच तैयार करवाया था। पुलिस ने ये स्केच मुखबिरों को भेजा था। चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जारी स्केच के आधार पर मुखबिरों ने आरोपी की पहचान करवाने में बड़ी मदद की। पुलिस टीमों ने आरोपी को जब गिरफ्तार किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसका बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में फिर गैंगवार, पश्चिम दिल्ली की मार्केट में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; वारदात के पीछे ये गैंग
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
5 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
10 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines