दिल्ली में फिर गैंगवार, पश्चिम दिल्ली की मार्केट में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; वारदात के पीछे ये गैंग

Delhi Crime News: दिल्ली में फिर फायरिंग हुई है। वारदात को गैंगवार माना जा रहा है। पश्चिम दिल्ली में मामला सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। वारदात के पीछे एक गैंगस्टर के बारे में पुलिस को पता लगा है।

delhi crime

Delhi Crime: दिल्ली में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम दिल्ली की मीरा मार्केट में जमकर गोलियां चली हैं। पुलिस ने कपिल नंदू गैंग पर शक जाहिर किया है। दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर राज मंदिर नामक एक आउटलेट पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। वारदात के पीछे क्या वजह रही? पुलिस पता लगाने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 8-9 राउंड फायरिंग के बाद अज्ञात बदमाश फरार हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दोपहर ढाई बजे 3 लड़के बाइक पर आए थे। दो ने मुंह ढक रखा था। आते ही इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

उधर, दिल्ली के द्वारका इलाके में एक मारुति वर्कशॉप में भी अज्ञात बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की है। किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। वारदात शाम 4 बजे के आसपास की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

मीरा बाग इलाके में फॉरेंसिक टीमों ने भी मौके से सबूत जुटाए। अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हमला किसने और क्यों किया, क्या हमले के पीछे पुरानी रंजिश है? अभी इसका पता नहीं लग पाया है। दिल्ली पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवा दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन

कारोबारी को मिली थी धमकी

बताया गया है कि इस वारदात को नांगलोई और मीरा बाग इलाके के गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है। कारोबारी को कुछ दिन पहले बदमाशों की ओर से धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत पश्चिम विहार वेस्ट थाने में कारोबारी की ओर से दर्ज करवाई गई थी। लेकिन बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल जांच की बात कही है।

विज्ञापन

सोमवार को भी दिल्ली के अलग-अलग दो इलाकों में फायरिंग हुई थी। पुलिस के अनुसार डेढ़ बजे नांगलोई इलाके में ही पहली वारदात हुई थी। बदमाशों ने एक प्लाईवुड शोरूम पर कई राउंड फायर किए थे। इसके बाद आरोपियों ने रंगदारी की पर्ची छोड़ी और मौके से फरार हो गए। दूसरी वारदात अलीपुर इलाके में हुई थी। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस को निशाना बनाया गया था। इसके बाद रंगदारी की पर्ची छोड़ आरोपी फरार हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ