Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Basti Crime News: (वसीम अहमद, बस्ती) उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस एक व्यक्ति को बीच सड़क पर पीटती दिख रही है। यह व्यक्ति मनोरोगी बताया जा रहा है। बस्ती सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनीबाग इलाके के वी मार्ट के पास मानसिक विक्षिप्त के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने महिलाओं से अभद्रता कर दी थी। जिसके बाद पहले भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर हाथ-पैर बांधकर पथरीली जमीन पर घसीटा। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर आई और उसने भी मनोरोगी के हाथ-पैर खोलकर अस्पताल नहीं भेजा। बल्कि उस पर लाठियां बरसाईं, सड़क पर चल रहे इस तमाशे को किसी ने रोकने तक की कोशिश नहीं की। कई देर तक आरोपी की पिटाई की गई।
यह भी पढ़ें:राजकोट के 10 होटलों को बम से उड़ा देने की धमकी, जानें किन-किन होटलों को मिला ईमेल?
वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसवाले मनोरोगी के हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। एक पुलिसकर्मी उसके पैरों पर लाठी बरसा रहा है। कई देर बाद UP पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। जिसके बाद मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि यह मनोरोगी सड़क से गुजर रहीं महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। जिसके बाद आरोपी ने एक महिला का गला दबाने का प्रयास किया। वहां मौजूद पब्लिक ने उसे जमकर पीटा। फिर पुलिस ने भी पिटाई की। किसी ने पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस के खिलाफ इस तरह की हरकत करने के बाद सवाल उठाने लगे हैं।
अक्टूबर माह में भी ऐसा वीडियो सामने आया था। एक पुलिसवाले को रौब दिखाना महंगा पड़ गया था। सोनहा थाने के एक पुलिसकर्मी ने मंदिर कैंपस में एक युवक को रोक उसके बाइक की चाबी निकाली थी। जिसके बाद युवक को लाठी मारी थी। लेकिन युवक इससे गुस्से में आ गया था। उसने पुलिसकर्मी को गिराकर पीट डाला। वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया था। बताया गया था कि युवक की पत्नी को आरोपी सिपाही ने गाली दी थी। जिसके बाद युवक ने गुस्से में उसे पीटा था। पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई थी।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! बिहार-बंगाल में तूफान-बारिश; जानें ओडिशा में अब कैसे हालात? पढ़ें साइक्लोन DANA पर ताजा अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।