अलर्ट! बिहार-बंगाल में तूफान-बारिश; जानें ओडिशा में अब कैसे हालात? पढ़ें साइक्लोन DANA पर ताजा अपडेट

Cyclone DANA: चक्रवाती तूफान दाना अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसका प्रभाव अगले 2-3 दिन देशभर में देखने को मिलेगा। कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार हैं, जिससे बर्फबारी और भीषण ठंड पड़ सकती है।

Cyclone Bert

चक्रवाती तूफान का अलर्ट। (File Photo)

Cyclone DANA Latest IMD Forecast: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दाना अब ओडिशा को नुकसान पहुंचाने के बाद आगे बढ़ गया है। 24 अक्टूबर की रात तूफान ओडिशा के पुरी में तट से टकराया और 25 अक्टूबर की दोपहर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जहां 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, वहीं मूसलाधार बारिश भी हुई। हवाएं चलने से ओडिशा में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई घंटों तक जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

विज्ञापन

दोपहर तक 2 एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने तूफान कमजोर पड़ गया। इन दोनों ने तूफान को घेरकर इसकी स्पीड को रोक दिया। ओडिशा को भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में मैंग्रोव जंगल ने तूफान को धीमा करने में अहम भूमिका निभाई। तूफानी बारिश सिर्फ बालासोर, भद्रक और मयूरभंज में हुई। देररात ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बयान दिया कि ओडिशा अब सुरक्षित है। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। माली नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह 2 एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के ऊपर एंटा साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से समुद्र में बाईं तरफ उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलीं और तूफान कम पड़ा। दूसरा एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर में ही पूर्वी दिशा में बना,जिसने दाईं ओर से तूफान को दबाया। चक्रवात दाना इन दोनों एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बीच केंद्रित रहा और उत्तर दिशा में बढ़ते हुए इसका दायरा कम हो गया।

विज्ञापन

तूफान ने कितना नुकसान पहुंचाया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि चक्रवाती तूफान दाना के कारण करीब 6 लाख लोग बेघर हुए। उन्हें रिलीफ कैंपों में शिफ्ट करना पड़ा। कई गांवों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे और रास्ता ब्लॉक हुआ। पेड़ गिरने से कई कारें डैमेज हुईं। पश्चिम बंगाल में एक शख्स की मौत होने की खबर है, लेकिन बंगाल में हालात अब ठीक है।

कोलकाता-भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर फ्लाइट सर्विस शुरू हो गई है। कैंसिल ट्रेनें अभी कैंसिल रहेंगी। बाकी ओडिशा और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनें चलती रहेंगी। साउथ ईस्ट रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, ईस्टर्न रेलवे, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की 552 ट्रेनें कैंसिल हैं। पश्चिम बंगाल में 80 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए, जिन्हें रिलीफ कैंपों में रखा गया।

विज्ञापन

तूफान का असर अगले 3 दिन कहां रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, पूर्वात्तर भारत में 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहेगा। बीच में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बारिश होगी। केरल के 8 जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पथनमथिट्टा, कोल्लम और अलप्पुझा में ‘ऑरेंज अलर्ट’ रहेगा। इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ