गिरिराज सिंह ने आजम के 'मुझे भारत से निकाला जाएगा' बयान का दिया जवाब, कहा- भारत को बदनाम कर रहे
Edited By Naresh Chaudhary

Giriraj Singh
Edited By Naresh Chaudhary

Giriraj Singh
UP News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की ओर से पूर्व में दिए गए कथित तौर पर ‘देश छोड़ने’ वाले बयान को लेकर भाजपा के केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा है कि आजम खान और ओवैसी जैसे लोग भारत को बदनाम करते हैं। दुनिया में सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है, जहां अल्पसंख्यकों को इतनी आजादी है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1597127475842404352
हाल ही में सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना एक वीडियो बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आजम खान का बयान सामने आ रहा है कि मुझे देश से निकालने की तैयारी हो रही है।
इसी तरह से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का भी गुजरात चुनाव के अंदर बयान आ रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में भारत जैसी आजादी अल्पसंख्यकों को नहीं है। फिर भी आजम खान जैसे लोग भारत को बदनाम करने के लिए कह रहे हैं कि हमें भारत से निकाला जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएए कानून और नागरिका कानून पर किसी भी विपक्षी नेता, आजम खान, कांग्रेसी नेता, दिल्ली के सीएम केजरीवाल या फिर ओवैसी की जुबान नहीं खुलती। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन लोगों की जुबान तब खुलती है, जब बाटला हाउस जैसी आतंकी घटनाएं होती है। आतंकियों का समर्थन करने वाले जेएनयू गैंग, अफजल तेरी कातिल जिंदा हैं, भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए जाते हैं तब ये लोग भारत को बदनाम करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: