Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की जमानत को लेकर दायर याचिका को जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है। शाइस्ता परवीर ने खिलाफ जिला पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वहीं फरार है।

25 हजार की फरार इनामी है शाइस्ता

जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी आरोपी बनाया गया था। काफी दिनों तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसी बीच शाइस्ता ने प्रयागराज जिला कोर्ट में अपनी जमानत को लेकर याचिका दायर की थी।

याचिका में शाइस्ता ने ये कहा

शाइस्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि उसका उमेश पाल हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। साथ ही कहा था कि राजनीति से प्रेरित होकर उसका नाम मुकदमे में शामिल किया गया है। उसे जमानत दी जाए। उस याचिका को गुरुवार को जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

अतीक के फरार बेटे पर है पांच लाख का इनाम

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज पुलिस शाइस्ता की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का एक बेटा भी फरार है। शासन ने अतीक के बेटे के खिलाफ 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

मेरठ से गिरफ्तार हुआ था अतीक का जीजा

बता दें कि पुलिस ने हाल ही में मेरठ जिले से अतीक के जीजा अखलाफ को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अखलाफ ने शूटरों को छिपाने और भागने में मदद की थी। अब अखलाख की पत्नी यानी अतीक की बहन आयशा नूरी के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ