Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आज शाम लगभग शाम 4 बजे तीनों युवक स्कूटी पर सवार होकर साधुपुर से जा रहे थे। जैसे ही वह एयरफोर्स गेट के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां 2 की मौत हो गई।
अनस और फैजान की गई जान
हादसे में अनस और फैजान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएससी अस्पताल बादलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तीसरा युवक अर्स गंभीर है, उसका उपचार मानसरोवर अस्पताल में चल रहा है।
दादरी के रहने वाले है तीनों युवक
तीनों युवक पुराना कटेरा रोड दादरी क्षेत्र के निवासी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ट्रक की पहचान और चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है।