Triple Talaq Case: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक शख्स ने ज्यादा दहेज न मिलने से नाराज होकर अपनी गर्भवती पत्नी को बीच सड़क तीन तलाक दे दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी शख्स दहेज की मांग करते हुए अपनी पत्नी की पिटाई भी की जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
थाना प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि पीड़िता के पति और उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ तीन तलाक अधिनियम, दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नवंबर 2020 में हुआ था निकाह
आरोपी और पीड़िता का नवंबर 2020 में निकाह हुआ था। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने निकाह के समय ससुराल वालों को अपनी क्षमता से अधिक दहेज दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजदू आरोपी पति और उसका परिवार बार-बार दहेज की मांग करते रहे। पति, सास, ननद और अन्य लोगों ने बाद में कुछ और दहेज लिया। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने दो लाख रुपये और दहेज के तौर पर मांगे थे।
पीड़िता बोली- ससुराल वाले पति की करना चाहते थे दूसरी शादी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी कराना चाहते थे। उसने कहा कि ससुराल वालों की ओर से शारीरिक शोषण के कारण गर्भ में पल रहे उसके बच्चे की भी मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मामले में सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
36 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
10 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines