हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गंदी-गंदी गालियां, एक-दूजे पर फेंकी कुर्सियां; बीच सड़क भिड़ी लड़कियां, दिखा Night Culture का डार्क इफेक्ट

Gorakhpur Girls Fight Video Viral: बातें चल रही थीं, अचानक विवाद हो गया और लड़कियां मारपीट करने पर आ गईं। खूब गालियां निकालीं, कुर्सियां उठाकर फेंकी, देखिए वीडियो…

विज्ञापन
UP Gorakhpur Girls Fight

UP Gorakhpur Girls Fight Video Viral: आजकल के युवाओं में नाइट कल्चर का क्रेज काफी बढ़ गया है। रात में दोस्तों के साथ घूमना, डिनर करना, नाइट बार में पार्टियां करना आम बात हो गई है, लेकिन यह नाइट कल्चर अब क्राइम को भी बढ़ावा देने लगा है। नाइट कल्चर के डार्क इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीच सड़क 3 लड़कियों में हुई मारपीट है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नौका विहार में 3 लड़कियों की आपस में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे को गंदी गालियां देते हुए लड़कियों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। एक लड़की ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन लड़कियों ने उसे भी पीट दिया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। रामगढ़ताल के नौका विहार स्थित एक चाय की दुकान पर 3 लड़कियां और 3 लड़के डिनर करने आए थे। इस दौरान उनमें आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, लेकिन लड़कियों के बीच यह विवाद गहरा गया। वे तीनों एक दूसरे को गालियां निकालने लगीं। इसके बाद लड़ाई मारपीट में बदल गई। लड़कियों ने स्टूल और कुर्सियां एक दूसरे पर फेंक कर मारी। यह देखकर लोगों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। हालांकि, यह घटना कब की है और वीडिया किसने बनाया, फिलहाल यह कंफर्म नहीं है, लेकिन सोमवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं बताया जा रहा है कि लड़ाई कहासुनी के चलते हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन

यह भी देखें: खतरनाक स्टंट का Video; स्टंटमैन 20 फीट ऊंचाई से धड़ाम नीचे गिरा, देखने वालों की चीखें निकली

वीडियो के अनुसार, एक लड़की दूसरी को अचानक पीटने लगती है। उसने जो हाथ में आया, स्टूल-कुर्सी-क्रेट उठाकर सहेली पर दे मारा। शुरू में तो साथ आए लड़कों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन लोगों को वीडियो बनता देख कर वे भी किनारे हो गए। लड़की दूसरी लड़की को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है। गंदी-गंदी गालियां दे रही है। स्टूल-कुर्सी उठाकर फेंक रही है। दूसरी लड़की कह रही है कि क्या तुम पागल हो गई हो? जल्दी पुलिस बुलाओ, इसकी वीडियो बनाओ। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मारपीट की शिकायत नहीं आई है। वीडियो के आधार पर लड़कियों की पहचान करके उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अगर उनमें से कोई मामले की शिकायत दी तो केस दर्ज करके कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola