हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सांसद राजीव शुक्ला की माता जी के नाम से जानी जाएगी कानपुर के दर्शनपुरवा स्थित गली, कहलाएगी स्व.शांति शुक्ला मार्ग

कानपुर के दर्शनपुरवा में केसा हाउस के सामने वाली गली का नाम अब स्व. शांति शुक्ला मार्ग होगा. इसका विधिवत उद्घाटन शनिवार को स्व. शांति शुक्ला के पुत्र राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, महापौर प्रमिला पांडे और सांसद रमेश अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

कानपुर के दर्शनपुरवा में केसा हाउस के सामने वाली गली का नाम अब स्व. शांति शुक्ला मार्ग होगा. इसका विधिवत उद्घाटन शनिवार को स्व. शांति शुक्ला के पुत्र राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, महापौर प्रमिला पांडे और सांसद रमेश अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया.

इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडे और सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि शांति शुक्ला ने हमेशा संस्कारों को प्राथमिकता दी और अपने बच्चों को सदैव समाजसेवा के लिए प्रेरित किया.

राजीव शुक्ला ने कहा कि उनकी मां पूरे मोहल्ले को परिवार मानती थीं और सभी को शिक्षा के लिए प्रेरित करती थीं. वह महापौर और सांसद के आभारी हैं कि रोड का नाम मां के नाम पर कराने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मोहसिन नकवी ने सौंपी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

वह कानपुर के विकास के लिए हमेशा चिंता करते और हर संभव कोशिश करते हैं. इस मौके पर विधायक अमिताभ वाजपेयी, पार्षद नीरज रक्सेल, न्यूज 24 के डायरेक्टर सुधीर शुक्ला, एडवोकेट सचिन शुक्ला, एडवोकेट यशु शुक्ल, महेश शुक्ला, सुधाकर त्रिपाठी, केके अवस्थी, यूपीसीए के कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता और तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola