UP Hindi News: यूपी के शाहजहांपुर स्थित खाटूश्याम मंदिर में रेलिंग टूटने से हादसा हो गया। यहां एकादशी के दिन बरेली मोड़ पर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान ये हादसा हो गया। भीड़ के कारण मंदिर की रेलिंग टूट गई, जहां श्रद्धालु 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
शाहजहांपुर स्थित खाटूश्याम मंदिर में एकादशी के दिन श्याम जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और स्टेट हाईवे समेत कई रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान दूसरी मंजिल पर मंदिर के अंदर जाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण कुछ लोग सीमेंटेड रेलिंग पर खड़े हो गए। ज्यादा वजन होने के कारण सीमेंटेड रेलिंग भराभराकर नीचे गिर गई। घायल होने वाले श्रद्धालुओं में पुरूषों के साथ-साथ बच्चे भी शामिल थे।
ये भी पढ़ेंः Bulldozer Action पर योगी सरकार को ‘सुप्रीम’ झटका, मनमानी की तो देना होगा हर्जाना
मंदिर में भगदड़ से हुआ हादसा
श्रद्धालुओं के घायल होने से मंदिर में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। हादसे के दौरान एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। वहीं कुल 7 लोग हादसे में घायल हुए हैं। हादसे के सूचना के बाद एसपी सिटी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। मंदिर प्रशासन ने एकादशी के इस आयोजन के लिए किसी से अनुमति नहीं ली थी। यहां तक पुलिस प्रशासन को भी नहीं पता था। हादसे के बाद पुलिस के आलाधिकारी काफी देर तक मौके पर खड़े होकर जाम खुलवाते रहे।
ये भी पढ़ेंः By Election 2024: तीन राज्य की 13 सीटों पर वोटिंग, राजस्थान में मतदान का बहिष्कार
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
13 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
16 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
17 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
19 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
22 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines