Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदला स्पीड का नियम, अब इस स्पीड फर्राटा भर सकेंगे वाहन

अगर आप अक्सर यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहन की स्पीड लिमिट बदल गई है। सर्दियों के बाद हल्के और भारी वाहनों की स्पीड में परिवर्तन किया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 16, 2026 13:51

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड के नियम बदल गए हैं। अब वाहन चालक पुरानी स्पीड पर वाहन दौड़ा सकते हैं। कोहरे के चलते प्रशासन ने वाहनों की स्पीड कम कर दी थी। पुरानी स्पीड के हिसाब से एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहन 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहन 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। यह नियम 15 फरवरी की रात 12 बजे से लागू हो गया है।

बता दें कि बीते सर्दियों के मौसम में प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर वाहनों की स्पीड कम की थी। यमुना एक्सप्रेस-वे के परी चौक से आगरा तक करीब 165 किमी लंबा है। यह गौतमबुद्ध नगर के अलावा अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है। दरअसल, इस एक्सप्रेस-वे का ज्यादातर हिस्सा यमुना किनारे है। इस वजह से यहां सर्दियों में घने कोहरे की आशंका अधिक रहती है। कम विजिबिलिटी के दौरान हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार कम की जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढें: यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में इंटरनेशनल फिल्म सिटी से बदलेगी उत्तर प्रदेश की आर्थिक व सांस्कृतिक तस्वीर

गत 15 दिसंबर को प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी थी। सर्दियों का मौसम बीतते ही 15 फरवरी की रात 12 बजे से बदलाव हो गया। एक्सप्रेस-वे पर करीब 35 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं।

---विज्ञापन---

वीकेंड, त्योहार और लंबी छुट्टी के दौरान वाहनों की संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती है। यमुना एक्सप्रेसवे के सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पुरानी गति सीमा लागू कर दी गई है। सोमवार आधी रात से हल्के वाहन 100 किमी प्रतिघंटा और भारी वाहन 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकेंगे।

यह भी पढें: Ganga Expressway: जल्द खुलने वाला है गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी के सबसे लंबी सड़क पर FASTag टोल ट्रायल पूरा

First published on: Feb 16, 2026 10:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.