शिवा शर्मा हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है. लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है, साथ ही श्रद्धा की बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश पर भी इनाम की रकम बढ़ा दी गई है. अब तीनों के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा, पहले ये राशि 25 हजार रुपये थी. कोर्ट तीनों के खिलाफ पहले ही गैर जमानती वॉरेंट जारी कर चुका है. इस बीच फरार चल रही श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी करके खुद को बेगुनाह बताया है. श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की खबर है और लखनऊ पुलिस की 10 टीमें नेपाल और नेपाल सीमा के करीब मौजूद जिलों में छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: ‘यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी’, इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बोलीं- वह बेकसूर
लखनऊ से नेपाल तक तलाश जारी
श्रद्धा दुबे का सुराग हासिल करने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की अलग अलग टीमें सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में दुकानों, होटलों और घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले. आसपास के दुकानगारों से कई घंटे पूछताछ की गई और पता लगाने की कोशिश हुई कि श्रद्धा , उसकी बहन और उसके ड्राइवर को वहां देखा गया है या नहीं. इस मामले की जांच लखनऊ की हजरतगंज पुलिस कर रही है. पुलिस ने शिवा शर्मा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. इस बीच श्रद्धा दुबे के भारत में दाखिल हो जाने की चर्चा भी चल रही है. पुलिस को आशंका है कि शायद श्रद्धा ने बुर्का पहनकर भारत में एंट्री की कोशिश की है. इसे लेकर भी भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की जा रही है .
पहले प्यार, फिर हत्या, फिर फरार
मिडल क्लास फैमिली से आने वाली श्रद्धा दुबे एक फैशन मॉडल है, और उस पर आरोप है कि उसके अंडरवर्ल्ड से भी रिश्ते हैं. श्रद्धा का अपने पति से तलाक हो चुका है और पिछले कुछ सालों से वो लखनऊ में रह रही थी. जुलाई में उसकी दोस्ती लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा से हुई और मुलाकात के बाद से ही शिवा और श्रद्धा लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में साथ रहने लगे. लेकिन 9 अक्बूटर को शिवा की चौथे फ्लोर से गिरकर मौत हो गई और 10 अक्तूबर को श्रद्धा फरार हो गई. तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़ें : युवती ने Reel बनाने के लिए पहनी पुलिस की वर्दी, लखनऊ पुलिस ने भेजा जेल
संबंधित खबरें
आकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
7 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
7 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
8 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
12 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
23 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
1 day agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
1 day agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines