अंकिता भंडारी केस में पूर्व MLA सुरेश राठौड़ के गेस्ट हाउस पहुंची CBI, उत्तराखंड में घंटों चली पूछताछ

Ankita Bhandari: बताया जा रहा है कि जांच के लिए सीबीआई की करीब तीन टीमें हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर एक्टिव हैं. एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

Ankita Bhandari

पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है. (Photo: ANI)

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इसी सिलसिले में जांच एजेंसी की टीम हरिद्वार पहुंची, जहां पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की गई. जांच से जुड़े अधिकारियों की टीमें हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर भी पड़ताल कर रही हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने हरिद्वार स्थित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर छापेमारी की. इसके अलावा, बीएचईएल परिसर स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में भी उनसे पूछताछ की गई.

विज्ञापन

पूछताछ के बाद क्या बोले सुरेश राठौड़?

जांच के लिए सीबीआई की करीब तीन टीमें हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर एक्टिव हैं. एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच से संबंधित जो भी जानकारी उनके पास थी, वह साझा कर चुके हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे. उर्मिला सनावर के बारे में पूछे जाने पर राठौड़ ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते और उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने इस मामले पर इससे अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद चर्चा में आया मामला

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में पिछले कुछ समय से कथित वीआईपी कनेक्शन को लेकर चर्चा हो रही है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिसंबर में एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का एक वीडियो सामने आने के बाद सुरेश राठौड़ से जुड़ा एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस ऑडियो में कथित तौर पर वीआईपी कनेक्शन को लेकर बातचीत होने का दावा किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ