आकाश आनंद को मिली 5 जनसभाओं की जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ से BSP की दूरी बरकरार

Bahujan Samaj Party: बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की वापसी होते ही मायावती ने अपने इस भतीजे को बड़े जनसभाओं की जिम्मेदारी देनी शुरू कर दी है, वहीं ईशान आनंद भी पार्टी की गतिविधियों में उनका साथ देंगे, लेकिन अशोक सिद्धार्थ की वापसी को बीएसपी चीफ ने सिरे से खारिज कर दिया है.

Akash Anand Mayavati PTI

आकाश आनंद और मायावती (Photo-PTI)

Mayawati On Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद की राजनीतिक सक्रियता को लेकर बड़ा एलान किया है. उन्होंने बताया कि आकाश आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही मायावती ने अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि ईशान आनंद पार्टी के कामकाज में सहयोग करेंगे.

विज्ञापन

आकाश आनंद के कार्यक्रम का ऐलान

मायावती के मुताबिक आकाश आनंद अब पार्टी और बहुजन आंदोलन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को आकाश आनंद से काफी उम्मीदें हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग-अलग राज्यों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने की जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन
  • 28 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर
  • 2 नवंबर 2026: सहारनपुर
  • 20 नवंबर 2026: अयोध्या
  • 22 नवंबर 2026: आगरा
  • 29 नवंबर 2026: कानपुर नगर

इसके अलावा आकाश आनंद 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंजाब में आयोजित बीएसी की विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. वहीं 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरिद्वार में होने वाली विचार संगोष्ठी और जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

अशोक सिद्धार्थ की वापसी नहीं

मायावती ने पार्टी के पूर्व नेता अशोक सिद्धार्थ की वापसी से जुड़ी चर्चाओं को गलत बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले हुए विवादित घटनाक्रमों के लिए आकाश आनंद के मुकाबले अशोक सिद्धार्थ अधिक जिम्मेदार थे. इसी वजह से उन्हें बसपा से निष्कासित किया गया था और राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-आकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने ट्वीट कर दी जानकारी

बीएसपी चीफ ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि कुछ स्वार्थी तत्व भ्रम फैलाने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने सभी से सतर्क रहने और आकाश आनंद को सौंपी गई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटने की अपील की. मायावती ने दो टूक कहा कि अशोक सिद्धार्थ की किसी भी परिस्थिति में पार्टी में वापसी नहीं होगी.

विज्ञापन

ईशान आनंद भी निभाएंगे जिम्मेदारी

मायावती ने बताया कि आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद भी पार्टी के कार्यों में सहयोग करेंगे. लंदन से वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके ईशान दिल्ली में बीएसपी के केंद्रीय कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे. वो पार्टी नेतृत्व के निर्देशन में चुनाव से जुड़ी गतिविधियों और जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाओं में योगदान देंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ