वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी T20I मैच नहीं खेलेंगे! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या वहां पर वैभव सूर्यवंशी को वहां पर प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं. एक पूर्व क्रिकेटर ने इसे लेकर अपना बयान साझा किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आया बड़ा बयान (Photo: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उनका भारतीय टी20 टीम में भी चयन हुआ. इंग्लैंड में उन्होंने अपना डेब्यू किया. अभी तक वो आठ टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. हालांकि भारतीय सरजमीं पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी वो बेंच पर ही बैठे थे. खैर 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा काफी लंबा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि वैभव को शायद न्यूजीलैंड में भी मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने की भविष्यवाणी

JioHotstar पर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर बातचीत की. उन्होंने न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के एक साथ प्लेइंग-11 में खेलने पर संशय जताया. पुजारा ने कहा कि वैभव को अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड में वैभव का हर गेम खेलना काफी मुश्किल है. वहां हमेशा ज्यादा ऑलराउंडर की जरूरत होती है. वहां आपको टॉप ऑर्डर में ज्यादा बल्लेबाजों की जरूरत नहीं होती है. संजू और वैभव एक साथ प्लेइंग-11 में नहीं खेल पाएंगे. वैभव को इंतजार करना होगा. हालांकि उन्हें आगे मौके जरूर मिलेंगे.”

विज्ञापन

पुजारा ने किया संजू सैमसन का समर्थन

पुजारा ने ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो कभी भी पूरी तरह से फॉर्म से बाहर नहीं होते हैं. पुजारा ने कहा, “संजू सैमसन कभी भी पूरी तरह से फॉर्म से बाहर नहीं होते हैं. टी20 में उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन बात सिर्फ एक पारी की होती है. संजू एक पारी खेलते हैं और उसके बाद लय हासिल कर लेते हैं. ऐसे में आप बिल्कुल भी ये नहीं कह सकते हैं कि खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है. टी20 क्रिकेट में लगातार सफलता मिलना मुश्किल है. खिलाड़ियों को असफलताएं मिलना तय है. इस फॉर्मेट में कौन है जो आउट नहीं होता है?.”

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का करियर

वैभव सूर्यवंशी अभी तक आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में 246 रन बना चुके हैं. उन्होंने 186.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उनका बेस्ट स्कोर 81 रनों का रहा है. इसके अलावा 23 आईपीएल मैचों में वो 1028 रन ठोक चुके हैं. वहां पर उनका स्ट्राइक रेट 228.96 का रहता है. दो शतक भी वो अपने करियर में लगा चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ