Ghaziabad PG Hostel Sex Racket: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में PG हॉस्टल की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो एक डमी ग्राहक भेजकर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया और एक कस्टमर को दबोचा। वह एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में कमरे में मिला। पुलिस ने पूरे पेइंग गेस्ट हाउस की तलाशी ली तो कमरों से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं।
पुलिस ने मौके से मालकिन और 4 अन्य पुरुषों को दबोचा, जो एक कमरे में बैठे लड़कियों की डील कर रहे थे। पुलिस ने लड़कियों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा और आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। वहीं मेडिकल के बाद पूछताछ करने लड़कियों ने पुलिस को आपबीती सुनाई और बताया कि वे कैसे इस धंधे में फंसी और उनसे क्या-क्या कराया जाता था?
यह भी पढ़ें:कपड़े फाड़े, अर्धनग्न करके घुमाया, बेल्ट से पीटा…लड़कियों से ‘दुर्व्यवहार’ पर टीचर को पैरेंट्स ने दी सजा
अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देकर धंधा कराया
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। लड़कियों ने बताया कि सेक्स रैकेट बड़े पैमाने पर चल रहा था। हर रात कई ग्राहक हॉस्टल में आते थे। वे सिर्फ 4 लड़कियां नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तरीके से लड़कियां सर्विस देती हैं। जिनके साथ डील व्हाट्सऐप पर होती है। ग्राहकों को लड़कियां फोटो भेजकर पसंद कराई जाती थी।
ग्राहक से एक रात के 5 से 7 हजार रुपये मांगे जाते थे। लड़कियों ने बताया कि वे किसी के बताने पर हॉस्टल की मालकिन के पास काम मांगने आई थीं। उन्होंने काम पर रख लिया था और कुछ दिन घरेलू काम भी कराया, लेकिन ज्यादा पैसे देने का लालच देकर उन्होंने इस धंधे में फंसा दिया। इतना ही नहीं एक दिन उसने लड़कियों की अश्लील क्लिप बना ली और इस क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर वह उनसे धंध कराने लगी।
यह भी पढ़ें:ट्रेनों को कुकर बम से उड़ा देंगे…कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? जिसने भारत को दी धमकी
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
2 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
4 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
5 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
5 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
9 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
11 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
12 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines