ट्रेनों को कुकर बम से उड़ा देंगे...कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? जिसने भारत को दी धमकी

Terrorist Threatened India: पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी ने भारत को धमकी दी है कि ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ा देंगे। हिंदू नेताओं को मार देंगे, बचा सकते हो तो बचा लो। भारत को सबक सिखाया जाएगा। जल्दी ही हम अपने मंसूबे में कामयाब होंगे।

Terrorist Farhatullah Ghori

Terrorist Farhatullah Ghori

विज्ञापन

Terrorist Farhatullah Ghori Threatened India: भारतीय ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसलिए भारतीय खुफिया एजेंसियां हाईअलर्ट मोड में हैं। पाकिस्तान में छिपा बैठा एक आतंकी अचानक 22 साल बाद सामने आया और उसने एक वीडियो जारी करके भारत को धमकाया। वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान के आतंकियों के एक ओर नापाक मंसूबे के बारे में पता चला। आतंकी भारत के खिलाफ खौफनाक साजिश रच रहे हैं, जिसके चलते भारत अलर्ट है। यह जानकारी भी मिली है कि देश के कई हिंदू नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। आतंकी भारत में स्लीपर सेल फैला रहे हैं, जिनके जरिए वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की हैं।

यह भी पढ़ें:डॉक्टर की लाश के पास क्यों थे ये 3 लोग? मां-बाप को तो इंतजार कराया, इन तीनों को क्यों-कैसे देखने दिया

विज्ञापन

ट्रेन हादसों का आतंकी कनेक्शन तलाशा जा रहा

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी घोरी ने वीडियो जारी करके धमकी दी है कि भारतीय रेलवे को पटरी से उतार देंगे। प्रेशर कुकर बम का इस्तेमाल करके ट्रेनों में विस्फोट करेंगे। पेट्रोल और गैस पाइपलाइन उड़ा देंगे। हिंदू नेता हमारे निशाने पर हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, वीडियो करीब 3 सप्ताह पहले टेलीग्राम पर वायरल हुआ था, जिसकी खुफिया एजेंसियों ने जांच की तो वह सही निकला। अब भारत सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (NIA) लगातार देशभर में होने वाले हादसों पर नजर बनाए हुए हैं। ट्रेन हादसों को आतंकियों से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि भारत को धमकी देने की हिम्मत करने वाला आतंकी फरहतुल्लाह घोरी कौन है?

कौन है फरहतुल्लाह घोरी?

बता दें कि घोरी भारत में भगोड़ा घोषित है। वह पिछले कई साल से पाकिस्तान में छिपा बैठा है और अब अचानक सामने आया है। घोरी को अबू सूफियान, सरदार साहब और फारू भी कहा जाता है। गुजरात में साल 2002 के अक्षरधाम मंदिर पर हमला उसने कराया था। साल 2005 में हैदराबाद में टास्क फोर्स ऑफिस पर हुए हमले में उसका हाथ था। घोरी के बारे में खुफिया एजेंसियों को सुराग मिला था कि वह ऑनलाइन जिहादियों की भर्ती कर रहा है। वह आंतकियों का हैंडलर है। दिल्ली पुलिस द्वारा पुणे से गिरफ्तार किए गए ISIS मॉड्यूल के आतंकियों ने पूछताछ में घोरी का नाम लिया था। पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के साथ मिलकर घोरी ने ही बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट कराया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ